Saturday, March 17, 2012

शिक्षा में क्रांति

शिक्षा में  क्रांति ===========
बातें करते है "वो" शिक्षा में  क्रांति की
कहते है अब जरुरी हो गई है
शिक्षा  में क्रांति ?
मैंने पूछा किस तरह की क्रांति चाहते है आप ?
जवाब था आमूलचूल परिवर्तन ?
पूरी शिक्षा व्यवस्था को बदलना होगा ?
मैने कहा आप भी शिक्षक है आप कुछ करियें ना ?
वो बोले मेरे अकेले के करने से क्या होगा ?
क्रांति के लिए जरुरत होती है जनता के सैलाब की .
विचार और जज्बे के फैलाव की ----------------------?
मैनें कहा बहुत कुछ हो सकता है. आप अपनी कक्षा से कर सकते है
क्रांति की शुरुआत .वो कुछ चौके और बोले  क्या बात करते है आप ?
हाँ ठीक कह रहा  हूँ मैं ---आपने अब तक बच्चों को  सजा दी.
अब आप बच्चो को दीजिये बोलने की आज़ादी .
आज़ादी दीजिये उन्हें सोचने, समझने और अपना निर्णय  लेने की .
पनपने दीजिये उनकी इच्छाओं, आशाओं,आकांक्षाओ को खुले आकाश तले.
भरने दीजिये उन्हें सपनों की उड़ान, रंगों के इन्द्रधनुष के संग,
करने दीजिये उन्हें अपना मन चाहा और भरने दीजिये उत्साह की उमंग,
 देखिये शिक्षा में क्रांति आती है या नहीं ?
वो बोले बड़े बदमिजाज है आप . पूरे स्कूल का अनुसाशन ख़राब करने पर तुले है .
जाइये पहले क्रांति का मतलब समझ कर आइये .
समझाने लगे है शिक्षा में क्रांति ??????????

No comments:

Post a Comment